सुनील बंसल के निजी सचिव हरीश की शादी में बधाई देने पहुंचे अग्रवाल
सुनील बंसल के निजी सचिव हरीश की शादी में बधाई देने पहुंचे श्रीराम अग्रवाल

देहरादून से सुभानी की रिपोर्ट: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के निजी सचिव हरीश गड़िया की शादी शुक्रवार को डोईवाला देहरादून स्थित आशीर्वाद वाटिका में सम्पन्न हुई, जिसमें उ प्र से ही नही बल्कि अन्य प्रदेशों व केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उ प्र के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व व्यापारी श्रीराम अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंच कर नव दम्पत्ति की शुभकामनाएं दी।
साथ ही कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उ प्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह , कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ,नोयडा विधायक पंकज सिंह ,परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ,रमेश गड़िया जी पूर्व क्षेत्रिय संगठन मंत्री ए बी वी पी, व अन्य मंत्रियो व विधायको से मुलाकात की। साथ मे आलोक कुमार क्षेत्रिय उपाध्यक्ष एस सी मोर्चा पश्चिम क्षेत्र , व्यवसायी सौम्य राज गुप्ता , आदि लोग मौजूद रहे ।