उत्तराखंड

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर लगी मुहर

कैबिनेट से मिली उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में आज फैसले पर मुहर लगी है जी हां, उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर उपनल कर्मियों के लिए कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। कैबिनेट से मिली उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी मिली है। 10 साल सेवा देने  वालों को 3000 और 10 साल से नीचे वालों को ₹2000 मानदेय में वृद्धि की गई है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिसके तहत 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3000 और 10 साल से नीचे सेवा करने वालों को ₹2000 मानदेय बढ़ाया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था, लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया। मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया। 10 साल सेवा से  वालों को 3000 और 10 साल से नीचे वालों को ₹2000 मानदेय में वृद्धि की गई है।

पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी इसको लेकर आंदोलनरत थे। पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button