
किच्छा से मुकेश कुमार की रिपोर्ट :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 13 अक्टूबर को किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में ऐतिहासिक स्वागत होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य नेताओं को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, इसकी सभी तैयारियां की जा रही हैं।
उक्त जानकारी देते हुए आज कार्यक्रम स्थल पर जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 13 अक्टूबर दिन बुधवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में किच्छा क्षेत्र के विकास में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे तथा खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सभी जिम्मेदारियां बांट दी गई है। 13 अक्टूबर को इंदिरा गांधी खेल मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी किच्छा के विकास के लिए करेंगे।
विधायक शुक्ला ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अलावा कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।