उत्तराखंड

नवनियुक्त DIG करन सिंह नगन्याल ने ग्रहण किया पदभार

देहरादून से सुभानी की रिपोर्ट: आज नीरु गर्ग के उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप करन सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र का पदभार ग्रहण किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त डी0आई0जी0 द्वारा साईबर एंव महिला सम्बन्धी अपराध व अवैध ड्रग्स के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने की प्राथमिकता से अवगत कराया गया।

करन सिंह नगन्याल वर्ष 1994 बैच के पी0पी0एस0 अधिकारी हैं। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपदों में बतौर DSP सेवाएं दी गई। SP देहात देहरादून, SP चम्पावत, SP अल्मोडा,कमान्डेन्ट IRB तत्पश्चात DIG सुरक्षा , DIG फायर सर्विस आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button