उत्तराखंडमौसम

Alert : उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बारिश बर्फ़ीबारी के आसार

3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

देहरादून : उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है. पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं.मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा है बारिश पड़ने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं. शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है. पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं खासकर हरिद्वार में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है.

ब्रेकिंग: इस जिले में तीन सार्वजनिक अवकाश घोषित! आदेश जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जनपदों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। सूत्र

ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

ब्रेकिंग : ये अफसर राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री अधिक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में न्यूनतम तापमान 2.9 और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में न्यूनतम तापमान 1.9 और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबर : उत्तराखंड BJP ने घोषित की ये लिस्ट..

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादलों का डेरा रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button