उत्तराखंड

गंगा की तेज धारा में बही उत्तराखंड घूमने आईं तीन महिलाएं! रेस्क्यू जारी 

ऋषिकेश/रिपोर्ट:—महेश पंवार: रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुरकलां स्थित गीता कुटीर घाट पर स्नान के लिए उतरी तीन महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गई। तीनों महिलाएं हरियाणा से स्वजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आयी थी। रात को वह हरिपुरकलां में एक आश्रम में रुके।

सुबह तीनों महिलाएं तड़के करीब पांच बजे गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए चली गयी। इस जगह पर नदी का बहाव काफी तेज है। बताया गया कि वह जैसे ही नदी में उतरी बहाव की चपेट में आ गयी। सूचना पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू की है। अभी तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका है।

रायवाला पुलिस ने बताया कि बहने वालों के नाम कुसुम पत्नी राजेश निवासी ग्राम खानपुरकलां सोनीपत हरियाणा उम्र 36 वर्ष, सीमा पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष तथा कुमारी नेहा पुत्री सतवीर ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष है। घटना से उनके साथ आए स्वजनों में कोहराम मच गया।

बता दें कि पूर्व में भी इस घाट पर तीर्थ यात्रियों के बहने के घटनाएं हो चुकी है। हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित इस घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं इस जगह पर बहाव भी तेज है, जिसकी जानकारी यात्रियों को नहीं हो पाती। प्रशासन ने भी यहां पर यात्रियों को घाट के खतरनाक होने जानकारी देने अथवा सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button