उत्तराखंडहल्ला बोल

ग्रेड पे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा पुलिस कर्मचारियों का परिवार

पुलिसकर्मियों के परिवारों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों ने रोका

देहरादून: उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गांधी पार्क पर धरना दिया: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के परिजनों ने पहले गांधी पार्क पर धरना दिया इसे बाद सीएम आवास कूच किया। कूच में करीब 200 परिजन शामिल हुए। सभी को हाथी बड़कला बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बैरियर पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया गया।

गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक निकाली गई रैली
महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कार्मिकों के परिजनों के साथ यह रैली निकाली गई।

इस रैली में महासंघ से जुड़े सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं पुलिस भर्ती में उम्र की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर देवभूमि बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने भी आज गांधी पार्क के समक्ष प्रदर्शन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button