
उत्तराखंड पुलिस हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती है उत्तराखंड पुलिस यूँ ही सुर्खियों में नहीं बनी रहती, बल्कि वह अपना काम कर्तव्यनिष्ठा पूर्ण से करती है। पुलिस हमेशा जनता की सेवा को तत्पर रहती है। वही बड़े-बड़े बदमाशों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वह अपना प्रयास लगातार जारी रखती है, तब तक के वह उस आरोपी तक पहुंचकर उसको उसके कर्मों की सजा ना दिला दे। जी हां उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
हरियाणा के फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने वाले बदमाश को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने पूरी रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरोपी अंशुल बलिया यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि एक अन्य अपराधी को भी हरिद्वार पुलिस ने दबोचा है।
फिलहाल हरिद्वार पुलिस की इस कामयाबी से हरियाणा पुलिस को बड़ी राहत मिली है। आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कराने के पीछे एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही है। दोनों पुलिस अफसर पूरी रात सड़कों और जंगलों में चेकिंग करते रहे। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते दिखे, जिसके चलते ही पुलिस को सफलता मिली।