उत्तराखंडमौसम

ब्रेकिंग : आज तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

आज पहाड़ के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की जताई संभावना

  • मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव
  • 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान-मौसम विभाग
  • उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • मौसम विभाग ने आज पहाड़ के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की जताई संभावना।
  • उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव 
  • 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान-मौसम विभाग।
  • उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना।

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ बदलता रहता है। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को देहरादून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक इस दिन! होंगे बड़े फैसले..

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज रिमझिम बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कल पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश व बर्फबारी के साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा आगामी 17 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

सोमवार को हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हल्द्वानी : बनभूलपुरा दंगों के मास्टरमाइंड के नाम पर वसूली नोटिस

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम में आंशिक बदलाव के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहेंगें। धूप और बादलों की आंख- मिचौली के बीच कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट होने की संभावना है।

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक इस दिन! होंगे बड़े फैसले..

मौसम विभाग ने कल बुधवार को चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं। आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!