उत्तराखंड

मौसम विभाग: उत्तराखंड में दो ज़िलो में दो दिन का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग: उत्तराखंड में दो दिन का यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में मॉनसून की बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

वहीं, कई जगह भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पहाड़ से गिरता जानलेवा मलबा और बोल्डर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने मानसून की हो रही बारिश को देखते हुए प्रदेश में दो दिनों (29 और 30 अगस्त) का यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून मौसम विभाग केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते तीन दिनों से उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरपा रखा है।राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। नदी और नाले के उफान पर आने से कई गांवों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को कम ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। इसीलिए लोगों को पहाड़ी इलाकों में सफर नहीं करने की अपील भी की है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button