उत्तराखंडधर्म-संस्कृतिमनोरंजन

रायवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनायी गयी हरितालिका तीज! नेपाली गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं

रायवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनायी गयी हरितालिका तीज! नेपाली गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट: रायवाला स्थित एक रिजोर्ट में कांग्रेस की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नेपाली मूल के महिलाएं तीज गीतों पर जमकर थिरकी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की।

रविवार को रायवाला के एक रिजोर्ट में आयोजित हरितालिका तीज का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व सीएम हरिश रावत ने हरियाली तीज पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।

उन्होने कहा कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा मिलता है।

वहीं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि महिलाएं सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन का कार्य बेहतर ढंग से कर रही है। उन्होने प्रदेश वासियों को तीज और जन्माष्टिमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभिन्न परिधानों में तैयार होकर तीज के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन ने अलका क्षेत्री, दीपा चमोली और मधु सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, महिला कांग्रेस महासचिव सविता शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, अंबिका सजवाण, भगवती सेमवाल, विजय सारस्वत, सतपाल बह्मचारी, प्रेमलाल शर्मा, उर्मिला नौटियाल, सरोजनी देवरानी, अंशुल त्यागी, कृष्णा रमोला, यशोदा शर्मा, मंजू क्षेत्री, सपना ठाकुरी आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!