ब्रेकिंग: फेरी करने व नकली सामान बेचने वालो से हो रहा व्यापारियों को नुकसान

फेरी करने व नकली सामान बेचने वालो से हो रहा व्यापारियों को नुकसान।
उत्तराखंड उत्तरकाशी के बड़कोट से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज रविवार को बड़कोट में यमुना घाटी नगर व्यापार मंडल की सभी इकाइयों की एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में फेरी पर रोक और बढ़ते नशा को रोकने पर विचार विमर्श किया गया गोष्ठी में सुझाव रखे गए जिसमें सभी नगर व्यापार मंडल यमुना घाटी के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान सभी के द्वारा फेरी वालों से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर क्षेत्र में चर्चा की गई।
धनवीर रावत महामंत्री ने बताया कि व्यापारी सरकार को टैक्स, लाइसेंस फ़ीस, दुकान बिजली पानी, सभी प्रकार से सरकार को सहयोग करता है, परन्तु फेरी करने वाला कोई टैक्स नहीं! कोई ब्राण्ड नहीं! चोरी और नकली सामान बेचकर क्षेत्र में भोली-भाली जनता और महिलाओं को ठग कर चले जाते हैं, और सरकार, पुलिस-प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई प्रकार की घटनाएं ऐसी भी देखी गई है कि फेरीवाले अपनी दो दो आईडी बनाकर क्षेत्र में घूम रहे हैं जिसका आने वाले वक्त में क्षेत्र की जनता को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सभी नगर के पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया गया कि अपने अपने नगर में फेरी वालो को क्षेत्र में जाने से रोका जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन इस और जल्दी कोई रोक नहीं लगाती है तो व्यापारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।।
इस दौरान बैठक में यमुना घाटी व्यापार के सभी नगरों के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बड़कोट व्यापर मण्डल के अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी, धनवीर रावत, जगदीश असवाल, अध्यक्ष नोगाँव जेन्दर् रावत, महामंत्री पुरोला गोपाल रावत, अध्यक्ष विजय रावत, अध्यक्ष गडोली, राजेश उनियाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष रावत, मंजीत रावत, विशन रावत, अरविन्द मदन जोशी, पेटवाल मेहताब धनई अरविन्द रावत व् अन्य व्यापारी भी मौजूद थे।।