उत्तराखंड

BJP ने डोईवाला में युवाओं को दी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

डोईवाला-(आशीष यादव)- भारतीय जनता पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील दिख रही है। और लगातार युवाओं पर भरोसा जताते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। आज डोईवाला मे भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा में अभिषेक लोधी को नगर अध्यक्ष व एससी मोर्चा में अमित कुमार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी का विस्तार किया गया।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक युवा हैं, और भाजपा युवाओं पर भरोसा जताकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं का अहम रोल रहेगा, जिस पर पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। निश्चित तौर पर एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।

बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, भाजपा नेता संजीव सैनी, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद संदीप नेगी, मंडल उपाध्यक्ष सुमित लोधी, गुरदीप सिंह, जरनैल सिंह, चंद्रभान पाल, प्रदीप लोधी, आयुष लोधी अक्षय, लोधी विनीत लोधी, अमित लोधी, प्रदीप लोधी, यश, विकास रावत, कृतिक, अमित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button