अमित शाह का देहरादून दौरा विकास और संगठन के लिए ऐतिहासिक – राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी/लालकुआं
हल्द्वानी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रदेश के विकास के लिए हमेशा बेहद शुभ और फलदायी साबित होता है। यहाँ उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल देहरादून हुए दौरे को विकास और संगठन दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है।
आर्य ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने दौरे के दौरान उत्तराखंड के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि अमित शाह जब भी देवभूमि की पावन धरा पर आते हैं,प्रदेश को नई योजनाओं और उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाकर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह ने संगठन में नया जोश फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए “अबकी बार 65 पार” का एक दृढ़ लक्ष्य रखा है। जिसको भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार है।
उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा दिए गए हर दिशा-निर्देश को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत गंभीरता से लेता है और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से जुट जाता है। पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के इस संकल्प को सिद्ध करने के लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम करेंगे और इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।





