सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की पहल, देशभर में नवरात्र संकीर्तन और कन्या पूजन का आयोजन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
उत्तराखण्ड, हल्द्वानी
सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में देशभर में हुआ नवरात्र संगर्कितन, कन्या पूजन :डॉ.रेनूशरण
संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.रेनूशरण के नेतृत्व में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित महिलासशक्तिकरण ट्रस्ट टीम द्वारा भक्तिभाव, समर्पण, सृजन,शक्ति,आराध्या आस्था और नव रूपों की महाशक्ति की प्रतीक देवी दुर्गा मां की आराधना,संकीर्तन, गरबा सहित कार्यक्रम आयोजित किए गए।सभी टीम लीडर द्वारा कन्या पूजन दान-दक्षिणा भेट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर ट्रस्ट संस्थापक डॉ.रेनूशरण ने सभी देवी स्वरूपा मात्रशक्ति को नमन कर रामनवमी और दशहरा पर्व की शुभकामनायें दी और सभी को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए समर्पित होकर कार्य करने केलिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मोनिका भारती,सीमा,विध्याबेन तौरानी,जूली,लता,दया डसिला तथा विभिन्न सामाजिक संस्था से जुड़ी महिलाओं सहित ट्रस्ट की सभी सम्मानित माता बहनें मौजूद रहीं।







