उत्तराखंड

बरेली नमामि भारतम् कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली ने कसी कमर,

बरेली नमामि भारतम् कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली ने कसी कमर,

बरेली से रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह

विद्या भारती द्वारा नमामि भारतम् कार्यक्रम में पूरे देश में जुड़ेंगे एक करोड़ से अधिक लोग: यशवीर सिंह

बरेली जिले का भी प्रदर्शन होगा शानदार: दिनेश मलिक

राष्ट्रीय चेतना का कार्यक्रम है नमामि भारतम् : अनिल गर्ग

बरेली जिले में 270 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम,

पूरे देश में गूंजेगा एक साथ 11:00 बजे वंदे मातरम

1.25 लाख लोग होंगे सहभागी

बरेली। ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत आगामी 25 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘वंदे मातरम् सामूहिक गान’ कार्यक्रम को लेकर बाल कल्याण समिति बरेली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर समन्वय, जनसंपर्क एवं सहभागिता की तैयारियां की जा रही हैं।

बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों जिसमें यशवीर सिंह प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, दिनेश मलिक बाल कल्याण समिति मंत्री बरेली, अनिल गर्ग उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश ने सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में आयोजित बैठक में बताया कि बरेली जिले में लगभग 270 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार जिले भर में लगभग 1,25,000 लोगों के इस आयोजन से जुड़ने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है। ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरवपूर्ण राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बाल कल्याण समिति ने सभी संबंधित संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा कार्यक्रम को अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘नमामि भारतम्’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास है।

जिसमें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में संपूर्ण देश के अंदर एक करोड़ से अधिक लोग इस वंदे मातरम का गायन करेंगे जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा और ग्रिनीज ऑफ़ वर्ल्ड बुक में उल्लिखित होगा। पूरे देश में एक साथ एक समय दोपहर 11:00 बजे एक स्वर, एक लय, में वंदे मातरम का गायन होगा जिससे जुड़ने के लिए सभी नागरिकों से आह्वान किया गया है कि वे निर्धारित स्थान अपने निकट के विद्या भारती के किसी भी विद्यालय पर पहुंचकर सामूहिक गान में सहभागी बनें और इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर विद्या भारती के जिले के सभी प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी विद्या भारती के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!