उत्तराखंड
हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 127 सैंपल में 18 पॉजिटिव; अस्पताल अलर्ट मोड पर

स्वाइन फ्लू की दस्तक, लोगों से अपील
रिपोर्टर : गौरव गुप्ता
नैनीताल जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू के सैंपल्स में 18 सैंपल पॉजीटिव आए हैं जिन सभी का उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व में रखे गए हैं, और लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को 7 दिन से अधिक खांसी,बुखार जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण होते हैं तो वह नजदीकी चिकित्सा इकाई में जरूर अपना चेकअप करा लें।
फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव लोग यहां उपचार कर रहे हैं।



