उत्तराखंड

बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अध्यक्ष मुकेश बोरा को जन्मदिवस पर मिली शुभकामनाएं

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, दुग्ध संघ के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं अर्पित करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसके उपरांत आयोजित बोर्ड समीक्षा बैठक में दुग्ध संघ की विभिन्न गतिविधियों, दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति तथा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुग्ध की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने एवं संघ की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का हित ही दुग्ध संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सेवाएं, उचित मूल्य और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संघ निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारने तथा कार्यों में गति एवं गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, खष्टी देवी, हेमा देवी एवं पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद , कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा , राजेंद्र प्रसाद दुमका ,प्रभारी लैब रमेश आर्या, महेंद्र सिंह पडियार, हरीश आर्या, मीना रौतेला, डॉ रमेश मेहता
सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button