उत्तराखंड

प्रिंस चौक के गोदाम में आग का तांडव! लाखों का सामान स्वाहा

देहरादून।

प्रिंस चौक स्थित खालसा सीट कवर के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत और दीवार तोड़कर करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया।

प्रिंस चौक के पास स्थित खालसा सीट कवर के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटों ने आसपास के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सीट कवर और अन्य ज्वलनशील सामान के जलने से उठे घने धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने दूसरी ओर से दीवार तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाया।

गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान, जिसमें ट्रांसपोर्ट से आए घी के डिब्बे भी शामिल थे, आग की भेंट चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। करीब चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button