लालकुआं में 1 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।
लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने हल्दूचौड स्थित हीरन बाबा मदिंर खैरानी के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस बीच दो तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फरार चल रहे दोनों तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है जो उसके साथ इस तस्करी में शामिल थे। पकड़ी गई चरस की किमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने बताया कि शनिवार शाम को हल्दूचौड स्थित हीरन बाबा मंदिर खैरानी के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार संख्या UK04-S-9751 से आ रहे इन्द्रिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता निवासी राम सिंह दानू पुत्र बाला सिंह दानू को वाहन रोकने का ईशारा किया तो उसमें बैठे दो युवा कुदकर फरार हो गये।
इस दौरान पुलिस ने राम सिंह दानू को मौके पर ही धरदबोच लिया जिसके बाद कार की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 22 ग्राम अवैध चरस बरामदगी हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार जब्त कर सीज कर दिया दी।
इस दौरान पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो साथी दीपक दानू पुत्र हयात सिंह निवासी इन्द्रिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता तथा गोपाल नाथ गोस्वामी पुत्र कुवॅर नाथ गोस्वामी के साथ मिलकर बिन्दुखत्ता क्षेत्र में चरस की बिक्री का काम करता है।
पुलिस ने फरार दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस फरार चल रहे दोनों युवाकों की धरपकड़ के लिए दविश दे रही है।पुलिस ने कहा कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इधर कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत, भूपेंद्र जेष्ठा, अनिल गिरी, कुबैर सिंह राणा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



