उत्तराखंड

लालकुआं निवासी नव विवाहिता अंजुम के मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

लालकुआं निवासी नव विवाहिता अंजुम  के मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

लालकुआं। तीन दिन पूर्व अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में सन्दिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीया नव विवाहिता की मौत मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी से आकर लालकुआं कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार यहां अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी मोईन खान की 20 बर्षीय पत्नी अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव को उसके मायके वाले ले गए और उन्होंने ही अंजुम का अंतिम संस्कार किया। इधर आज मृतका के भाई फहीम खान पुत्र जमील खान निवासी गफूर बस्ती वार्ड नम्बर 24 थाना हल्द्वानी ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी बहन अंजुम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

फहीम द्वारा दी गई तहरीर में अंजुम के ससुरालयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत 24 मई 2025 को अंजुम की शादी मोईन खान के साथ हुई थी। जिसमें उनके द्वारा अंजुम के पति मोईन, जेठ राजा, सास नन्नोकिया, ननद सिमरन, मृतका अंजुम को आये दिन और दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे। रविवार की सुबह किसी समय उसके पति और जेठ, सास, नन्दन ने उसकी बहन को जान से मारकर फांसी के फंदे में लटका दिया।

तहरीर में कहा गया है कि अंजुम के शरीर में चोट के निशान भी थे, जिसके चलते यह पूरी तरह संदेह पुख्ता हो रहा है कि ससुरालयों ने ही दहेज लाने को लेकर अंजुम की हत्या की है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि मृतका अंजुम के मायके वालों द्वारा अंजुम की मौत को लेकर तहरीर दी है, जिसमें जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button