उत्तराखंड

तालतोली में जय मां राजराजेश्वरी मेला संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

दो दिवसीय जय मां राजराजेश्वरी तालतोली मेला का हुआ समापन सैंकडों भक्तजनों ने लिया मां का आशीर्वाद

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है ऊखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रों में वृहस्पति वार व शुक्रवार को ऊखीमठ ब्लॉक के अन्तर्गत स्थिति जय मां राजराजेश्वरी मन्दिर तालतोली में दो दिन मेला का शुभारंभ किया गया जिसका शुभारंभ 26 मार्च को ग्यारह गांव व ल्वारा न्याय पंचायत के द्वारा किया गया व 27 मार्च यानी शुक्रवार को मेला का समापन किया गया मेला समिति के अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने बताया कि जय मां राजराजेश्वरी तालतोली मेला का शुभारंभ हर साल के भाति इस साल भी किया गया जिसमें ग्यारह गांव में तुलंगा, खेड़ा, चौण्डी, भिनोली, सल्या, देवागंण, ल्वाणी, अन्द्रवाणी, नमोली, ल्वारा, जमलोक एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा यह मेले का भव्य आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि मेले का शुभारंभ 26 मार्च वृहस्पति वार को उत्तराखंड के राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट द्वारा किया गया वहीं मेले दूसरे दिवस पर जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी द्वारा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि यह मेला हमारा पौराणिक धार्मिक मेला उन्होंने पर्यटक विभाग जिला निधि से 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की और जय मां राजराजेश्वरी तालतोली मन्दिर के रास्ते का जल्द काम शुरू होने का दावा पेश किया।

अध्यक्ष राणा ने कहा कि इस मेले में मां राजराजेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए क्षेत्र की दिशा धियाणियो द्वारा माता के दर्शन और आर्शीवाद लिया जाता है साथ ही जय मां राजराजेश्वरी तालतोली माई की डोली अपने गर्भगृह से बहार आ कर क्षेत्र की समस्त दिशा धियाणियो व श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देती है और तालतोली में स्थित जय मां राजराजेश्वरी डोली द्वारा अपने हिनोले में बैठकर सभी भक्तजनों को दर्शन दिया जाता है।

आपको बता दें कि यह मेला प्रत्येक साल होता है जिसमें क्षेत्र के भक्तजनों खासकर दिशा धियाणियो द्वारा माता का आशीर्वाद लिया जाता है इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष दयाल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष देवीप्रसाद बगवाड़ी, मंत्री दौलत सिंह रावत, उप मंत्री आनंद नेगी ग्राम प्रधान सरिता देवी ट्रैड यूनियन के अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, व क्षेत्र की दिशा धियाणी और भक्तजन मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button