उत्तराखंड

मुख्यमंत्री से अमित मैखडी की शिष्टाचार भेंट, ये हुई चर्चा

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास में शिष्टाचार भेंट की अमित मैखडी जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश मंत्री ने साथ में क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है ऊखीमठ ब्लॉक व रूद्रप्रयाग जिले और केदारनाथ क्षेत्र से आपको बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास में शिष्टाचार भेंट की अमित मैखडी जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश मंत्री ने साथ में क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

वहीं इस अवसर पर फाटा क्षेत्र में युवाओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकास को सशक्त बनाने हेतु आईटीआई (ITI) संस्थान की स्थापना के संबंध में मुख्यमंत्री को औपचारिक ज्ञापन प्रस्तुत किया व फाटा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने को विवश होते हैं। ऐसे में फाटा में आईटीआई की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

वहीं प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड अमित मैखडी के सभी समस्याओं को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया और विश्वास है कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं के हित में शीघ्र ही ठोस निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिसमें केदारनाथ धाम की यात्रा काल भी महत्वपूर्ण है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button