“तोपखाना गौरवशाली सेनानी संगठन ने मनाया 199वां स्थापना दिवस, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
आज 28 /09 /2025 को तोपखाना (आर्टिलरी) रेजिमेंट के स्थापना दिवस (28 सितंबर 1827 के ऐतिहासिक मौके पर कुमाऊंँ के सबसे बड़े तोपखाना गौरवशाली सेनानी संगठन और उनके परिवार ने अपना 199 वाँ स्थापना दिवस नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में हल्दीखाल, दमुवँढूँगा में स्थित गौधाम में अखंड रामायण के पाठ के साथ और पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण कर बनाया।
इसके बाद गौधाम में गायों के लिए गुप्त दान के रूप में सभी पूर्व सैनिकों ने दान किया, तोपखाना गौरवशाली संगठन के संरक्षक नारायण दत्त जोशी और संगठन के संस्थापक भुवन चंद्र भगत के संरक्षण में सेवा से सेवानिवृत सभी गौरवशाली सैनिकों ने देश सेवा के बाद अब इसी प्रकार से समाज सेवा करने का संकल्प लिय।
तोपखाना गौरवशाली संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी दीपू महरा ने बताया कि, तोपखाना गौरवशाली संगठन के सभी पूर्व सैनिक अब समाज सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है, फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो, जिस प्रकार अपना जीवन देश सेवा में लगाकर सभी देश सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए हैं, संगठन के सभी सैनिक मिलकर समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर तोपखाना गौरव सेनानी के परिवार के सदस्यों के साथ लगभग 200 लोग उपस्थित रहे तथा दमुवाढूँगा की लोकल जनता ने भी अखंड रामायण का पाठ पढा और सभी लोगों ने नवरात्रि के इस पावन मौके पर माता रानी के मिलकर भजन कीर्तन किऐ अंत में सभी लोगों ने प्रसाद और भोजन ग्रहण कर गौ माता और माता रानी के जयकारे लगाए।
तोपखाना गौरवशाली सेनानी संगठन के इस सामाजिक पहल को हम सभी सलाम करते हैं।