उत्तराखंडराजनीतिवीडियो

लखीमपुर खीरी के लिए बाजपुर से रवाना हुए नवजोत सिंह सिद्धू

बाजपुर से मुकेश कुमार की रिपोर्ट :उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का घटनास्थल पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी के चलते पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने साथी विधायकों के साथ लखीमपुर खीरी के लिए बाजपुर से रवाना हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद राजनीति गरमाने लगी है। जहां कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी लगातार घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हरीश रावत के बाद अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी लखीमपुर खीरी जाने के लिए बाजपुर पहुंचे।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत नागरा समय 10 विधायकों बाजपुर पहुंचे हैं। वहीं बीते दिन पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोक लिया गया था। जिसके चलते नवजोत सिंह सिद्धू विधायक कुलजीत नागरा के बाजपुर निवासी रिश्तेदारों के यहां रुके थे।

इसी के चलते नवजोत सिंह सिद्धू अपने साथी विधायकों के साथ भारी सुरक्षा बल के बीच से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वही किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ 10 विधायक मौजूद हैं जिसमें कुछ विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button