Uncategorizedउत्तराखंड

किच्छा : श्रमिकों को बांटे कंबल

किच्छा से संवाददाता गौरव गुप्ता :- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लालपुर में उत्तराखंड श्रम एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व कर्मकार कल्याण बोर्ड के नामित सदस्य त्रिलोक सिंह नेगी ने सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार के साथ श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरित किए। इसके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रमिकों से बात-चीत की और उनका हाल जाना।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत मजदूरों को कंबल वितरण का शुभारंभ देहरादून मुख्यालय में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने करते हुए प्रदेश के सभी 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कंबल वितरण करने का आदेश जारी किया।

आज किच्छा क्षेत्र के पंजीकृत मजदूरों को अधिकृत सामान वितरित किया जा रहा है और सभी पंजीकृत मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्‍तराखंड में श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है उसमें यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले एवं श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रति श्रमिकों और लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश की धामी सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम को उत्तराखंड श्रम एवं सन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य त्रिलोक नेगी व उप श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने संबोधित करते हुए विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में किच्छा क्षेत्र के सैकड़ो पंजीकृत मजदूरों को कंबल, छाता व सेनेट्री पैड वितरित किया गया।

 

इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी किच्छा बलराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरविंदर सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, महामंत्री गोल्डी गोरिया, मुकेश कोली, महेंद्र पाल, पूरन भट, जिला मंत्री धीरज सिंह, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा, किसान नेता नारायण पाठक, राजेश कोली रज्जी, विनोद कोली, सीमा रस्तोगी, खेमकरण कश्यप ,शकुंतला देवी व सैकड़ो श्रमिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button