उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

कल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट! जानें कितने क्विंटल फूलों से हुई सजावट?

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें।

कल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट! जानें कितने क्विंटल फूलों से हुई सजावट?

देहरादून से रिपोर्टर रजत कुमार : ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली आज गौरीकुंड से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है । रास्ते में पंचमुखी उत्सव डोली का श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी बाबा के उत्सव डोली पर फूल वर्षा की गई।

देहरादून: मलेरिया को लेकर बरतें सावधानी! मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताएं टिप्स…

केदारनाथ धाम पहुंचने पर भक्तों ने बाबा की डोली का जयकारों के साथ भारी संख्या में स्वागत किया। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है ।

उत्तराखंड के उच्च हिमालय में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा इस संबंध में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली भी आज धाम में पहुंच गई है।

ब्रेकिंग: एसएसपी ने किया कार में हुई मोबाइल लूट का खुलासा! आरोपी गिरफ्तार
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन में महत्वपूर्ण बैठक कल

कपाट खुलने के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहेंगे। विगत कुछ दिनों से केदारनाथ धाम में रुक- रुक कर बर्फबारी व बारिश को देखते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें।

ब्रेकिंग: यहां बाघ के डर से स्कूलों में 26 तक अवकाश घोषित

मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए केदारनाथ धाम में आवास की व्यवस्था पहले सुनिश्चित कर लें। खास कर बच्चों व बुजर्गो के साथ यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं को आवश्यक रूप से डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!