उत्तराखंडराजनीति

रूद्रपुर: पत्रकार संदीप सिंह बजवा ऊधम सिंह नगर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत

Rudrapur: Journalist Sandeep Singh Bajwa nominated as District President of Udham Singh Nagar district

Rudrapur: Journalist Sandeep Singh Bajwa nominated as District President of Udham Singh Nagar district

Report /- Mukesh Kumar: रूद्रपुर भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जोशी ने रूद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिंह बजवा को ऊधम सिंह नगर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. आशा व्यक्त की हैं कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप सिंह बजवा पत्रकारों के हितों के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे. साथ ही उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सदीप सिंह बजवा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग से पीछे हटे

इधर नवनिर्मित जिला अध्यक्ष सदीप सिंह बजवा ने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ऊधम सिंह नगर का जिलाध्यक्ष मनोनय होने पर कहा कि वे भविष्य में सभी वरिष्ठ और युवा साथी पत्रकारों को एक साथ लेकर पत्रकारों के हितों के लिऐ कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जाएगा।

राशन को लेकर फिर आई ये खबर! जानिए क्या कहते हैं DM.? राशन बंद

स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले पत्रकारों को निशुल्क सदस्यता दिलाई जाएगी तथा पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी साथ ही तहसील स्तर पर भी काम करने वाले पत्रकारों को मान्यता दिलाने का प्रयास होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

इधर संदीप सिंह बजवा के जिलाध्यक्ष कि नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सैन,प्रदेश अध्यक्ष विनोद जोशी, चन्द्रपाल सैनी, सुखविंदर सिंह, शोयब खांन, राहुल नागर ,बुद्धिहाल सिंह सहित प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button