सचिन बने पन्तनगर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष”नेताओं ने दी बधाई

Sachin became the Mandal President of Pantnagar BJP Yuva Morcha, the leaders congratulated
Report/- Mukesh Kumar : पन्तनगर झा कालोनी निवासी सचिन शर्मा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पन्तनगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यहां भाजपा ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना एंव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह द्वारा सचिन शर्मा को भेजे गए नियुक्ति पत्र पर कहा कि सचिन शर्मा पन्तनगर के युवाओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताकर ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे उन्हें विश्वास है कि सचिन शर्मा संगठन के प्रति पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेंगे।
Exculusive: UKSSSC पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह अरेस्ट
इधर सचिन शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा पन्तनगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसको वे पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
ब्रेकिंग: Uksssc के सचिव पद से हटाए गए संतोष बडोनी
वहीं सचिन शर्मा को भाजपा युवा मोर्चा का पन्तनगर मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पन्तनगर शान्तिपुरी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव,महिला मोर्चा कि मंडल अध्यक्ष पिकीं डिमरी, सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।