तपोवन में फटा बादल! दो भवन पुर्ण रुप से धराशयी

तपोवन में फटा बादल! दो भवन पुर्ण रुप से धराशयी
रिपोर्ट भगवान सिंह: पहाड़ों में मॉनसून की बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं। पहाड़ से गिरता जानलेवा मलबा और बोल्डर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
धारचूला तहसील के अंतर्गत कल रात से ही बारिश हो रही थी रात 2pm के आसपास सिरीबगड़ नेपाल में बादल फटने से सारा नाला एन एच पीसी परिसर तपोवन में घुस गया। दो भवन पुर्ण रुप से धराशयी हो गये। तपोवन में लोगों ने जैसे तैसे जान बचाई है। गले गले तक पानी था, ओर डबल स्टोरी तक पानी चढ़ गया।
धारचूला- पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में बीती रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। धारचूला के जुम्मा गांव में सात घर जमींदोज हो गए हैं । जिनमें 7 लोगों के दबे होने की सूचना है वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि 2 लोगों के शव अब तक मलबे से निकाल लिए गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार हताहतों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। वहीं इलाके में हुई भारी बारिश से सारी सड़कें बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है जिसके चलते राहत और बचाव कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पैदा हो रही है। प्रशासन हेली ऑपरेशन के जरिए क्षेत्र में राहत कार्य शुरू करने जा रहे हैं।
महाप्रबंधक एच आर , मुख्य महाप्रबंधक पी वी मिल्ख ने बताया जान बच गयी है। बाकी बहुत नुक्सान हुआ है। अभी तक लापता लोगों की कोई जानकारी नहीं निकल रही है।