उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022वीडियो

ब्रेकिंग उत्तराखंड: BJP पदाधिकारियों का पार्टी से इस्तीफा

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: – भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त एवं टिकट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों ने अपने दायित्व सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया। भाजपा की नीतियां और टिकट वितरण का तरीका सही नहीं है। जिससे सभी पदाधिकारी अपने दायित्व एवं संगठन से इस्तीफा दे रहे हैं।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपने दायित्व एवं पार्टी से इस्तीफा दिया। इस दौरान भाजपा छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही बैठक कर तय करेंगे कि विधानसभा चुनाव में किसका समर्थन किया जाएगा। वही अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पवन चौहान को समर्थन देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button