उत्तराखंडराजनीति

शहर कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश दौड़ियाल दर्जनों लोगों को लेकर BJP में शामिल

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट :एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी के समक्ष मसूरी के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एक और जहां शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल ने भाजपा का दामन थामा। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका सभासद गीता कुमाई जशोदा शर्मा के साथ ही दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए।

ब्रेकिंग: BJP कोर ग्रुप की बैठक शुरू! नहीं पहुंचे मंत्री हरक

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोगों से उन्हें मजबूती मिली है और आने वाले चुनाव में जीत का अंतर और अधिक बढ़ जाएगा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के 10 साल विधायक रहे लेकिन उन्होंने अपनी निजी पार्किंग के अलावा और कोई भी विकास कार्य नहीं किया जिसके कारण मसूरी की जनता ने उन्हें नकार दिया और जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो बहरी हो जाती है।

ब्रेकिंग: आज हर सीट पर BJP तैयार करेगी तीन पैनलों के नाम

उन्होंने कहा कि आज मसूरी के लिए उनके कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं लाई गई जिसके लिए उन्होंने केंद्र तक से धन की स्वीकृति कराई है  इस मौके पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंडियाल ने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी के 10 साल में किए गए कार्यों एवं जनता के प्रति उनका समर्पण भाव देखकर वे उनसे प्रभावित हुए हैं।

शर्मनाक विकासनगर : कलियुगी बेटे ने सौतेली मां से दुष्कर्म कर की हत्या

आज उन्होंने भाजपा का दामन थामा है
इस मौके पर नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि मसूरी विधायक जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। साथ ही उनके द्वारा आम जनमानस के हित के लिए किए गए कार्यों से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुई है। भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

लालकुआं: डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने थामा BJP का दामन

इस दौरान कोरोना गाइड लाइन और आदर्श आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ती नजर आई, जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए वहीं सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के बगैर ही लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button