उत्तराखंड: मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब की चेतावनी जारी की है। बीते मंगलवार को ही मौसम विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया था। दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई।
इस बदलते मौसम के साथ लगातार ठंड में भी इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर उत्तराखंड के शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जिलों में सुबह-शाम शीतलहर चल रही है। वहीं, ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में पाला और कोहरा बढ़ने से सुबह-शाम में ठंड बढ़ रही है।
आज सुबह कई इलाकों में कोहरे की मार पड़ी। जिसके तहत जहां बुधवार को सुबह से ही पहाड़ी क्षेत्रों समेत मैदान में भी मौसम खराब बना रहा तो वहीं सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे और बादल भी छाए रहे।
तो वही, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 3 दिसंबर तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं जिसे मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पांच और 6 दिसंबर को ही प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
दरअसल, उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से मौसम परिवर्तन का भी आभास हो गया। कुल मिलाकर आने वाले समय में यानी अगले 4 दिन प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ सकता है। ऐसे में 6 दिसंबर के बाद से तापमान में भी दो से 3 डिग्री कमी आ जाएगी, लिहाजा यह कहा जा सकता है कि 7 दिसंबर से प्रदेश में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।