उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

सीमांत पिथौरागढ़ के जजुराली बांस की रामलीला में पहुंचे जिलाध्यक्ष बिरेंद्र

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट : जनपद पिथौरागढ के सुदूरवर्ती क्षेत्र जजराली बांस में हो रही रामलीला के मंचन पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह वल्दिया पहुचे जहाँ उनका भव्य स्वागत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह एंव विपिन चन्द्र ,होशियार सिंह भंडारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

रामलीला पंहुचने से पूर्व सभी क्षेत्रीय जनता द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह वल्दिया को दूरभाष से बांस से जजुराली आंवलाधाट जाने वाली मुख्य सडक विगत दिनों आई आपदा के कारण से बंद हुई थी जिससे क्षेत्रीय लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस पर जिलाध्यक्ष द्वारा तत्काल लो० नि० वि के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सडक मार्ग खोलने के निर्देश दिये जिस पर कार्यवाही करते हुऐ लो० नि०वि० द्वारा सडक वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया गया जिसके लिए समस्त क्षेत्रीय जनता ने जिलाध्यक्ष विरेंद्र का आभार व्यक्त किया।

वही जिलाध्यक्ष बिरेंद्र ने कहा कि श्री राम चन्द्र जी द्वारा जिस प्रकार रामराज्य की स्थापना की गयी , जिन परिस्थितियों द्वारा श्री राम ने अयोध्या से लेकर लंका तक का सफर किया, विषम परिस्थितियों में भी रहकर उन्होंने कुशल रणनीति, नीति के आधार पर सत्य व निष्ठा के साथ अपनी रणनीति बना रावण जैसे राक्षस का वध किया और पूरे धरा में अमन व सुकुन का सुशासन स्थापित किया।

वही इस प्रसंग पर बिरेंद्र वल्दिया ने कहा कि जन विरोधी,कूटनीतिज्ञ, एंव अवसरवादी मानसिकता के लोग हर युग में चर विचर करते है पर एक सुलझे हुऐ व्यक्ति को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए और ना ही ऐसे कृत्य करने चाहिए जिससे कि उसका मान यश कीर्ति में कोई आंच आयें उन्होंने कहा कि, राम युग में भरत को उनकी माता की कूटनीति के कारण सत्ता जरूर हासिल हो गयी थी किंतु भरत ने अपनी सूझबूझ एंव संस्कारों के चलते उस सत्ता राजकाज को भी नही स्वीकार किया।

इसी प्रकार हमें भी रामलीला से यह सीख लेनी चाहिए कि हमें सत्ता, सम्पप्नन्ना एंव अधिकारों का धंमड नही करना चाहिए और ना ही स्वंय को सर्वशक्तिमान साबित करने की चेष्टा करनी चाहिए। ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे की समाज में यश कीर्ति बनी रहे। वही जजराली की रामलीला में आज सूर्पनखा की नाखून लक्षमण द्वारा काटने का दृष्य का आयोजन किया गया व राक्षस खर् व दूषण का वध श्री राम द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में कोपरेटिव निर्देशक मनोज सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद,जिला महामंत्री बसंत जोशी,जिला मंत्री भाजपा महेश पाठक गोलू, जिला दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, मंडल अध्यक्ष ललित धानिक, अजय बिष्ट, मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button