उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए जारी की विज्ञप्ति

UKPSC ने 154 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आमंत्रित किए आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 17 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें आवास विभाग के सहायक अभियंता (सिविल) के 16 और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (विद्युत /यांत्रिक) का एक पद शामिल है।

इन सभी 17 पदों को भी पूर्व में जारी विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 154 पदों पर सीधी भर्ती में ही सम्मिलित किया गया है। ऐसे में अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा में इन नए पदों को शामिल करने के साथ ही इस
भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 154 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह सभी पद विभिन्न विभागों के अंतर्गत सहायक अभियंता (AE) एवं ऊर्जा विभाग के अंतर्गत सहायक विद्युत निरीक्षक के लिए आमंत्रित किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर विजिट करना होगा। कुल 154 रिक्त पदों में ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (उत्तराखंड जल संस्थान), ऊर्जा विभाग लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता एवं सहायक विद्युत निरीक्षक के पद शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इन पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 साल से 42 साल तक निर्धारित है। साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार 1 साल की अतिरिक्त छूट अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!