
डोईवाला (आशीष यादव):– आज भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या डोईवाला पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य में धामी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। और प्रदेश युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई इबारत लिखी है।
इस दौरान उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा को रीढ़ की हड्डी बताते हुवे युवाओं से आगामी विधनसभा चुनाव में पूरी तरह जुट जाने की अपील की है। ओर कहा कि आगामी चुनावों में युवाओं की अहम भागीदारी होगी, ओर जो भी नए युवा आज भाजपा में जुड़े हैं, में उनका स्वागत करता हूँ।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, युवा मोर्चा सह प्रभारी श्रेया श्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, ब्रज भूषण गैरोला, अजय उनियाल, वैभव सिंह, चिराग गुलेरिया, राजकुमार, सोनू गोयल, गुरजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे