मसूरी: सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट : शहीद स्थल झूला घर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भारत के पहले चीफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि यह पूरे भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भंडारी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जहां उत्तराखंड में शोक की लहर है। वही पूरे देश में भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है। नगर पालिका परिषद सभासद जसवीर कौर ने की उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी ने भी उनकी मृत्यु को भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति बताया
वही सहारनपुर से आए पर्यटक और नेगी शहीद स्थल पर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके नाम से ही दुश्मन देश खौफ खाते थे मारुदु हैं वेदों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।