उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

ब्रेकिंग: BJP में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने! कईयों ने दिया इस्तीफा

जिस से पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट मुकेश कुमार: कालाढूंगी प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां विधायक प्रत्याशी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भितरघात करने तथा चुनाव हराने का षड्यत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं तो कई प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं पर पार्टी के साथ दगा करने की शिकायत भी पार्टी हाईकमान को दी है।

ब्रेकिंग: चमोली में भूकंप के झटकों से थर्राई धरती

इधर कालाढूंगी विधानसभा भी इस तरह के दौर से गुजर रही है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कारणों से तथा पार्टी में उपेक्षा किए जाने के कारण मंडल अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिस से पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है।

बिग ब्रेकिंग: हरदा ने की यह तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं! पढ़िए एक क्लिक में

भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक महेश चंद्र पन्त, बूथ अध्यक्ष ललित मोहन छिमवाल, नवीन पांडेय मंडल मंत्री तथा मंडल महामंत्री गैबुआ हरीश ढोडियाल शामिल हैं।

फिल्म अभिनेताओं को भाह रही उत्तराखंड की वादियां

वही कालाढूंगी में भारतीय जनता पार्टी में चुनाव के बाद बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र अध्यक्ष ,मंडल मंत्री तथा मंडल महामंत्री के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी में कहीं न कहीं विधायक प्रत्याशी रहे बंशीधर भगत के कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं में असंतोष रहा हो। जो अब चुनाव के बाद फूटने लगा है यह भी संभव है कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ उस तरह से प्राण प्राण से कार्य नहीं किया हो जिस तरह से यह अन्य चुनाव में कार्य कर चुके हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button