ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
देश के विभिन्न राज्यों से आये पदाधिकारियों का भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ भव्य स्वागत

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट :भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आये पदाधिकारियों का भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड द्वारा उत्तराखण्ड के पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जौनसारी, गढ़वाली, कुमांयूनी, लोकगीत, माँगल गीत, पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ जगह जगह अतिथियों का स्वागत किया गय।
इस अवसर पर स्वागत व्यवस्था में शामिल भाजपा शयमपुर मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरूंग के नेतृत्व में गोर्खाली समुदाय से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, और राष्ट्रीय महामंत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को पवित्र गोर्खाली आभूषण तिलहरी भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रचित्ता ठाकुर,जिला महामंत्री ममता नयाल, सुषमा चौधरी, स्नेह लता, रोमा सहगल ,आयशा ,मनीषा, सिमरन ,पायल ,हर्षिका, बबीता , महिलामोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।