उत्तराखंडराजनीतिवीडियो

ब्रेकिंग: किशोर उपाध्याय ने BJP के प्रदेश महामंत्री से की मुलाक़ात! Video

देहरादून: उत्तराखंड में दलबदल को लेकर राजनीति एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है. इस बार इस कड़ी में किशोर उपाध्याय के नाम से सियासी गलियारों में खबरों का माहौल गर्म है. दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए. जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गर्म हो गई है।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पिछले लंबे समय से हरीश रावत को लेकर तीखे वार करते हुए दिखाई दिए हैं. उनका यह अंदाज पार्टी में बगावत की स्थिति को जाहिर कर रहा है. आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के फ्लैट से निकलने के विजुअल्स के साथ चर्चाएं तेज हो गई कि क्या किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं?

देखिए Video…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button