उत्तराखंडएक्सक्लूसिवराजनीति
एक्सक्लूसिव: आम आदमी पार्टी में नियुक्त हुए तीन कार्यकारी अध्यक्ष

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आम आदमी पार्टी में तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पाटी ने रिटायर्ड आईजी अनंत राम चौहान, भूपेश उपाध्याय, और रिटायर्ड एसडीओ प्रेम सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रिटायर्ड आईजी अनंत राम चौहान को गढ़वाल, भूपेश उपाध्याय को कुमायूं और प्रेम सिंह चौहान को तराई की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा दीपक बाली को चुनाव प्रसार समिति का अध्यक्ष और बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।