उत्तराखंडमौसम

बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां! चांदी सी चमक रही खूबसूरत

देहरादून:उत्तराखंड प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के चलते पल पल बदलता रहता है मौसम का मिजाज उत्तराखंड में कभी बारिश कभी धूप तो कभी बर्फबारी होती रहती है। बात करें देहरादून में आज रविवार को चटक धूप निकली हुई है। पहाड़ों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया तहसील परिसर का निरीक्षण

हालांकि कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़कों पर फंसे हैं। टिहरी जिले में शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी है, जिससे धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम और घुत्तू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

बिग ब्रेकिंग: तो 10 मार्च को टूटेगा भ्रम! CM धामी का बड़ा बयान

रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बारिश बर्फबारी कृषि-बागवानी और जलस्रोतों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी।  बारिश से जिला मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पारा लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें…बड़ी ख़बर: कुंजवाल ने पूर्व CM हरीश रावत के लिए कही ये बड़ी बात..

टिहरी में बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी हुई है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हुआ हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में बढ़ी ठंड गई है। उत्तरकाशी, चमोली में भी कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं।

दो दिनों से लगातार बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल है। रविवार सुबह खरशाली गाँव में स्थित मां यमुना मंदिर के साथ ही यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर खिली धूप के बाद रविवार को बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला।

बिग ब्रेकिंग: तो 10 मार्च को टूटेगा भ्रम! CM धामी का बड़ा बयान

बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। बर्फबारी से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी शनिवार को बंद हो गया था। यहां घंटों वाहन फंसे रहे। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। लोग बर्फ खुद ही हटाते रहे।

कड़ाके की ठंड के बीच चमोली जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में बार-बार बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। यहां बर्फबारी से गोपेश्वर-चोपता और जोशीमठ-ओली मार्ग भी बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!