उत्तराखंड
लोकपर्व इगास पर NPS कार्मिक जलाएंगे एक दीया पुरानी पेंशन बहाली..

देहरादून से सुभानी की रिपोर्ट : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि मोर्चा के आवाह्न पर प्रदेश के सभी 80,000 एनपीएस कार्मिक अपने परिवारजनों के साथ एक दीप पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर जलाएंगे।
डॉ० पसबोला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु इगास पर्व के दिन दिनांक 14-11-2021 को सांयकाल 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्होंने मोर्चा की ओर से सभी प्रदेश वासियों को लोकपर्व इगास की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।