ऋषिकेश से महेश पवार की रिपोर्ट: देहरादून व आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। ऋषिकेश रायवाला में भी सौंग नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिसके चलते यहां सोंग नदी के टापू पर एक महिला सहित तीन लोग फंस गए।सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने
बताया कि शुक्रवार सुबह उनको सूचना मिली कि सौंग नदी के पार कुछ लोग टापू पर फंसे हुए हैं। टीम तत्काल राफ्ट के जरिए फंसे हुए लोगों तक पहुंची और उनको बाहर निकाला गया। तीन लोग स्थानीय बताए जा रहे है जबकि एक राज्य से बाहर का बताया जा रहा है। जिन लोगों को टीम ने सुरक्षित निकाला है उनकी पहचान सुनीता कश्यप पत्नी रामपाल कश्यप, साहब नगर, छिद्दरवाला, रामपाल कश्यप पुत्र राम सिंह कश्यप, कृष्णा थापा पुत्र राम बहादुर थापा, दीपक पुत्र वीरेंद्र निवासी तुगलकाबाद दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अमृता शर्मा भी मौके पर पहुंची।
Back to top button
error: Content is protected !!