उत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग: आज से लखनऊ दौरे पर रहेंगे CM! UP सीएम से करेंगे मुलाक़ात

उत्तराखंड के सचिव पुनर्गठन डॉ.रंजीत सिन्हा इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अफसरों के समक्ष एक प्रेजेंटेशन भी रखेंगे

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले 3 दिन राज्य से बाहर रहेंगे मुख्यमंत्री लखनऊ के दौरे पर रहेंगे जहां आज शाम 5:00 बजे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मुख्यमंत्री की राजभवन में मुलाकात होगी उसके बाद मालवीय हॉल लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में पूर्व छात्र सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम प्रतिभाग करेंगे शादी आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास कक्ष संख्या 119 का भ्रमण भी सीएम करेंगे आपको बता दें कॉलेज के समय में सीएम इसी छात्रावास के इसी कमरे में रहे थे।

वही 18 नवंबर को सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सरदार वल्लभभाई पटेल बाबा भीमराव अंबेडकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे सीएम जिसके बाद सुबह 9:00 बजे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के मध्य तमाम परिसंपत्तियों से जुड़े मसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व अधिकारियों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी बैठक करेंगे फिर सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय हजरतगंज पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट करेंगे शाम 3:00 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय कैसरबाग में करेंगे मुलाकात सीएम शाम 6:00 बजे उत्तराखंड महोत्सव के समापन समारोह में सीएम करेंगे प्रतिभाग 19 नवंबर को सुबह 8:00 बजे आध्यात्मिक गुरु आनंद कृष्ण शुक्ल से करेंगे मुलाकात जिसके बाद उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रवाना होंगे।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जल्द ही दोनों प्रदेशों के बीच मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके लिए अफसरों के साथ 17 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ जाएंगे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के आवंटन का मसला अब तक हल नहीं हो पाया है। इनमें से कुछ मामले जहां कोर्ट में लंबित हैं वहीं, कुछ को लेकर दोनों राज्यों के बीच आपस में बातचीत चल रही है। अब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बात होगी। उत्तराखंड के सचिव पुनर्गठन डॉ.रंजीत सिन्हा इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अफसरों के समक्ष एक प्रेजेंटेशन भी रखेंगे।

उत्तराखंड में हरिद्वार में अकेले साढ़े पांच हजार हेक्टेयर जमीन पर फैसला होना है। इस जमीन पर अभी भी यूपी का कब्जा है। इसमें लगभग 600 हेक्टेयर जमीन कुंभ की है। राज्य सरकार कुंभ क्षेत्र की पूरी जमीन को लेने के पक्ष में है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों की जमीन पर भी अपना रुख साफ किया है और कहा कि यूपी इसमें से जितनी जमीन चाहता है, उसे ले ले और बाकी उत्तराखंड के सुपुर्द कर दे।

17 अगस्त,19 में उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों की मौजूदगी में आला अफसरों की बैठक में ज्यादातर मामलों पर सहमति बन गई थी। तत्कालीन सीएस उत्पल कुमार सिंह ने बाकायदा यह सहमति पत्र कैबिनेट में भी रखवाया था। उत्तराखंड ने यूपी को जब इसे लागू करने को पत्र भेजा, तब तक यूपी के तत्कालीन सीएस रिटायर हो गए व नए मुख्य सचिव ने समझौते को मानने से मना कर दिया।

आवास विकास की संपत्ति का लाभ भी यूपी को मिल रहा
उत्तराखंड में आवास विकास परिषद की देहरादून व ऊधमसिंहनगर में कालोनियों हैं। यूपी इन्हें प्राइवेट लोगों को बेच चुका है और अब तक किश्तों का भुगतान उसी को हो रहा है। यूपी पूर्व में उत्तराखंड को किस्त लेने की सहमति दे चुका था, पर यह समझौता भी लागू नहीं हो पाया।

परिवहन की भी 500 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद
परिवहन विभाग की लगभग 500 करोड़ रुपये की संपत्ति बंटवारे का विवाद भी नहीं निपटा है। दिल्ली में लीज पर ली गई भूमि पर यूपी ने आलीशान बिल्डिंग खड़ी कर दी है, जबकि उत्तराखंड को नहीं बनाने दे रहा है। इसी तरह लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति का भी बंटवारा नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!