दीपावली के पावन पर्व पर मातृशक्ति का सम्मान, सच्ची समाजसेवा का प्रतीक।

दीपावली के पावन पर्व पर मातृशक्ति का सम्मान, सच्ची समाजसेवा का प्रतीक।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
आज लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका कुंज शक्तिपीठ परिसर में दीपावली के शुभ अवसर पर लालकुआँ की वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमलता खुराना एवं उनके सुपुत्र अनुभव खुराना द्वारा मंदिर परिसर में निस्वार्थ भाव से सेवा एवं देखभाल करने वाली मातृशक्तियों को मिष्ठान एवं उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने प्रेमलता खुराना एवं अनुभव खुराना को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके इस सराहनीय एवं पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर के मुख्य आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी, संरक्षक कुन्दन सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, प्रमुख समाजसेवी गोपाल दत्त जोशी सहित पुष्पा देवी, मंजू देवी, सुमन देवी, राम खिलौना, जसौदा देवी, बबली, प्रभात एवं करन उपस्थित रहे।
प्रेमलता खुराना एवं अनुभव खुराना का मातृशक्ति के प्रति सम्मान, स्नेह एवं सेवा का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही सच्ची समाजसेवा का आधार है।



