उत्तराखंड

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं सीट पर ठोकी मजबूत दावेदारी”रायशुमारी पर बोले अनुभव और निष्ठा के आधार पर नेतृत्व करेगा सकारात्मक विचार

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं सीट पर ठोकी मजबूत दावेदारी”रायशुमारी पर बोले अनुभव और निष्ठा के आधार पर नेतृत्व करेगा सकारात्मक विचार।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता.लालकुआं

लालकुआं उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से हलचल तेज हो गई है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। संगठन स्तर पर शुरू हुई रायशुमारी और भावी रणनीति के बीच पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समक्ष अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। जिसको लेकर विधानसभा का सियासी पारा चढ़ गया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि पिछले चुनाव में अंतिम समय में पार्टी का निर्णय भले ही उनके अनुकूल नहीं रहा लेकिन उन्होंने उसे सहज भाव से स्वीकार किया। वे बिना विचलित हुए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचाते रहे।

उन्होंने अपने पिछले विधायक कार्यकाल के अनुभवों और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद लगभग साढ़े तीन साल के प्रभावी समय में मैंने क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं के अनुरूप लगातार कार्य किया मेरा लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि लालकुआं में उनके कार्यकाल के विकास कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं और इसी आधार पर उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी आलाकमान उनके नाम पर सकारात्मक और गंभीरता से विचार करेगा।

उन्होंने अन्य दावेदारों को लेकर पूछे गए सवालों पर सादगी से जवाब देते हुए कहां कि वे अपनी निष्ठा समर्पण और जनता के मिले आशीर्वाद के आधार पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौन-कौन दावेदारी कर रहा है, इस पर टिप्पणी करना उनका विषय नहीं है अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!