उत्तराखंड

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर गरमाया पारा”इंडिया गठबंधन का आंदोलन 15वें दिन भी जारी, भाजपा पर लगाए झूठे वादे के आरोप

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

​लालकुआं-बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने और गौला नदी पर तटबंध निर्माण सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले चल रहा क्रमिक आंदोलन 15वें दिन भी पूरी तल्खी के साथ जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार और सत्ताधारी पार्टी पर जमकर हमला बोला और चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष थमेगा नहीं।


​
15वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे ये लोग

आंदोलन के पंद्रहवें दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वाले ​मोहित जीना,​रंजीत सिंह गैड़ा, ​धीरज कुमार,हरीश भट्ट,पनी राम शामिल रहे।

डबल इंजन सरकार सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना जानती है

​आंदोलन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो टूक कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से इसकी लड़ाई लड़ी जा रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस भाजपा ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वादा किया था, आज वह अपने उस वादे को पूरी तरह भूल चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना जानती है। जिसका खमियाजा उसे आगामी चुनाव में भुगतना पडेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि जब तक बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश आर्या व प्रकाश कापड़ी, प्रदेश सचिव शंकर जोशी, गुरदयाल सिंह मेहरा, गिरधर सिंह बम, राजपाल, चंचल सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह दानू, राजेंद्र सिंह चौहान, विजय सामंत, रमेश कुमार, भगवान सिंह धामी, उमेद सिंह मेहता और आनंद सिंह जग्गी,माले नेत्री विमला पाल, भुवन जोशी, पुष्कर दौगड़िया सहित दर्जनों क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!