उत्तराखंड

लालकुआं में विधायक मोहन बिष्ट की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक; जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश।

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता 

लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने आज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर प्रशासन, विद्युत विभाग ,सिंचाई विभाग तथा जमरानी नहर विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान विधायक ने बरसात के कारण प्रभावित और रुके हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जमरानी नहर क्षेत्र, बंगाली कॉलोनी, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और हल्दूचौड़ जैसे क्षेत्रों में रुके हुए कार्यों को तुरंत फिर से शुरू करने के निर्देश दिए।

प्रमुख निर्देश”सड़क और नहर मरम्मत

मानसून समाप्त होने के बाद जमरानी नहर और उससे जुड़े क्षेत्रों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है, ताकि आम जनता को आवाजाही में हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

विद्युतीकरण और खंभे शिफ्टिंग बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण कार्य तथा बंगाली कॉलोनी में विद्युत खंभों और ट्रांसफॉर्मरों की शिफ्टिंग का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

गौला नदी तटबंध एवं सिंचाई नहरें
गौला नदी में कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक और प्रोटेक्शन वर्क को गति देने तथा सिंचाई नहरों के सुचारू संचालन हेतु विभागीय अधिकारियों को मौका मुआयना कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।

जलभराव की समस्या

मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग और मोतीनगर में जलभराव एवं नहर की रुकावटों को तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को सुचारू सुविधाएं देना प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!