समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों पर बरेली के पदाधिकारियों को ‘सेवा रत्न सम्मान’, अयोध्या में हुआ सम्मान

बरेली से रिपोर्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत के पदाधिकारीयों को समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, सदस्य शुभम कश्यप को मिला “सेवा रत्न सम्मान”
अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा आयोजित “रक्त संगम राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव” में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की बिंदु इशिका सिंघानियाऔर राष्ट्रीय महामंत्री श्री नरेंद्र पाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए “सेवा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
बिंदु इशिका सिंघानिया और नरेंद्र पाल द्वारा निरंतर रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, बाल संरक्षण, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जनजागरूकता, शिक्षा संरक्षण, वृक्षारोपण तथा जनहित में मौसम के अनुसार शीतल जल एवं शरबत वितरण, चाय-बिस्कुट वितरण, कंबल एवं वस्त्र वितरण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य के लिए रामलला जन्मभूमि अयोध्या धाम में सम्मानित किया गया सम्मान के उपरांत अध्यक्ष इशिका सिंघानिया महामंत्री नरेंद्र पाल ने संयुक्त वचनों से राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अध्यक्ष आकाश गुप्ता एवं अयोध्या के पदाधिकारियों एवं समस्त आयोजक मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“यह सम्मान हमारे लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति मेरी जिम्मेदारी और संकल्प को और मजबूत करने वाली प्रेरणा है।हम राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या का हृदय से आभार व्यक्त करते है। यह सम्मान उन सभी सहयोगियों, समाजसेवियों एवं सेवाभावी राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारीयों एवं सदस्य गणों और हमारे साथियों को समर्पित है, जो मानव सेवा के कार्यों में हमारे साथ निरंतर खड़े रहते हैं। हमारा संकल्प है कि आगे भी रक्तदान, नशा मुक्ति, बाल एवं महिला संरक्षण, शिक्षा, पर्यावरण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में संस्थान अपनी टीम निष्ठा से सेवा करते रहेंगे



